प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली से वर्चुअली इन्दौर सहकारी दुग्ध संघ के 30 मेट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के पाउडर प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पित किये गए 30 एमटी दुग्ध चूर्ण संयंत्र का प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने प्लांट स्थल मांगलिया पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया। साथ ही उन्होंने नवीन संयंत्र का संचालन करने वाली टीम व सबंधित अधिकारियों से संवाद किया। श्री पटेल ने विभाग के प्रबंध संचालक से दुग्ध संघ के सम्बधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
