जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा के खुड़ैल खुर्द में एक कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों का लाभान्वित किया। यहाँ उन्होंने 35 लाख रुपये की लागत से बने खुड़ैल पंचायत भवन और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने पेंशन योजना, संबल, पीएम उज्जवला,कर्मकार योजना सहित अनेक लोक जनकल्याणकारी योजनाओं का हितलाभ प्रदान किया। मंत्री श्री सिलावट ने पंचायत के करीब 1200 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया।
मंत्री श्री सिलावट ने खुड़ैल खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना के 53, पेंशन योजना के 108, संबल योजना के 220, कर्मकार योजना के 15, उज्ज्वला योजना के 160, लाड़ली बहना योजना की 375 तथा राशन पर्ची के 269 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया।

