मातृशक्ति मंडल ने पिंकी गोलू सैनी के नेतृत्व में किया सम्मान समारोह

इंदौर। भाजपा महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का आज एक गरिमामय कार्यक्रम में स्वागत एवं सम्मान किया गया। मातृशक्ति मंडल द्वारा पिंकी गोलू सैनी जी के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह यादवनंद नगर में आयोजित किया गया।समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुश्री श्रेष्ठा जोशी जी एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष श्री निखिल सोनी जी का पुष्पमाला और शॉल श्रीफल से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।मातृशक्ति मंडल की पिंकी गोलू सैनी ने बताया कि महिला मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।सम्मानित होने वालों में रोहित यादव जी (नगर उपाध्यक्ष), शुभम सोलंकी जी (नगर मंत्री), गब्बर खाटवा जी (नगर मंत्री), शैलू दवे जी (महापौर प्रतिनिधि), दीदी मंजू ठाकुर जी (नगर मंत्री भाजपा), शिला दीदी जी (भाजपा महिला मोर्चा) एवं बंटी ठाकुर जी (मंडल उपाध्यक्ष) शामिल रहे।कार्यक्रम में मातृशक्ति मंडल की बहनों की बड़ी संख्या में गरिमामय उपस्थिति रही। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिला और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
