यादवनंद नगर में समरसता और सम्मान का अनोखा संगम

इंदौर। रक्षाबंधन का पावन पर्व इस बार यादवनंद नगर, बाणगंगा में एक अनोखे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया।हिन्द रक्षक संगठन बाणगंगा द्वारा स्वच्छता बहनों के साथ समरसता पर्व* के रूप में रक्षाबंधन उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता बहनों को सम्मान देते हुए उनसे रक्षा सूत्र बंधवाया गया। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनके योगदान को नमन करते हुए यह पर्व मनाया गया।संगठन के अशोक कौशल ने बताया कि संस्था द्वारा सैकड़ों स्वच्छता बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किए गए। यह केवल राखी नहीं, बल्कि उनके सेवा-भाव और श्रम के प्रति सम्मान का प्रतीक था।इस अवसर पर बहनों के चेहरों पर खुशी और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिली। अशोक कौशल ने कहा कि जो बहनें निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा कर रही हैं, उनके साथ रक्षाबंधन मनाना हमारे लिए गर्व की बात है।
