जहरीले कफ सीरप ‘कोल्ड्रिफ’ से 23 बच्चों की मौत हो गई थी निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक जी रंगनाथन ने सभी ज़िम्मेदारी अपने कर्मचारियों पर डाल दी है पुलिस रिमांड में उसकी एक ही रट है कि उसे कुछ पता नहीं सारा काम अलग अलग विभाग में कर्मचारी देखते है । छिंदवाड़ा पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने उससे शनिवार को उससे 6 घंटे तक पूछताछ की ।
अब एसआईटी कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी। इसके बाद इनमें भी कुछ को आरोपित बनाया जा सकता है। बता दें, छिंदवाड़ा पुलिस रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार सुबह परासिया थाने लेकर आई थी। उसे 20 अक्टूबर तक की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। एसपी अजय पांडे और एसआइटी प्रमुख अंजना तिवारी की उपस्थिति में उससे घटना के संबंध में प्रश्न किए गए।
