“भारतीय ज्ञान परंपरा” पर रहेगा केंद्रित विषय, नगर के विद्यार्थी होंगे सहभागी
महू,भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रति अपने अगाध स्नेह और गहन प्रेम के लिए जाने जाते हैं। बच्चों के इसी प्रेम को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से बाल महोत्सव समिति, महू वर्ष 1981 से निरंतर बाल महोत्सव का आयोजन करती आ रही है। नगर की यह गौरवशाली परंपरा अब अपने 45वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।
समिति अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष का बाल महोत्सव “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर केंद्रित रहेगा। बाल महोत्सव समिति का उद्देश्यबच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। पिछले 44 वर्षों से यह महोत्सव “नई पौध” के उत्सव के रूप में पूरे महू नगर का सामूहिक पर्व बन चुका है।
मुख्य कार्यक्रमों मैंबाल महोत्सव का शुभारंभ 14 नवम्बर, शुक्रवार प्रातः 8 बजे अहिल्या कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महू से भव्य बाल रैली के साथ होगा। रैली नगर भ्रमण के पश्चात नेहरू प्रतिमा स्थल, ड्रीमलैण्ड चौराहा पहुंचेगी, जहाँ प्रातः 9 बजे बाल सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों में क्रमवार रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी जिस में उच्चतर माध्यमिक स्तर परचित्रकला प्रतियोगिता — 14 नवम्बर को जैन पब्लिक स्कूल में
निबंध लेखन — 18 नवम्बर को न्यू स्टार विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता — 24 नवम्बर को श्री जय गोविन्द गोपीनाथ उ.मा. विद्यालय में आयोजित होगी।
माध्यमिक स्तर पर खुली चित्रकला — 17नवम्बर,नारायण प्रसाद अग्रवाल छावनी परिषद उद्यान,रंगोली प्रतियोगिता — 19 नवम्बर, श्री माहेश्वरी उ.मा.वि.
एकल गायन — 20 नवम्बर, श्री माहेश्वरी उ.मा.वि.
एकल नृत्य — 21 नवम्बर, अहिल्या कन्या उ.मा.वि. में होगा। एवं प्राथमिक स्तर पर
खुली चित्रकला — 17 नवम्बर, नारायण प्रसाद अग्रवाल छावनी परिषद उद्यान,समूह गान — 18 नवम्बर, चौपड़ा वाटिका, स्टेशन रोड,फैंसी ड्रेस — 19 नवम्बर, श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय
सुंदर लेखन व शुद्ध लेखन — 20 नवम्बर, श्री वैष्णव हाई स्कूल,
एकल नृत्य — 22 नवम्बर, अहिल्या कन्या उ.मा.वि. में आयोजित होगा। एक विशेष आयोजन के रूप में बाल मेला
का आयोजन 26 नवम्बर, बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी नारायण प्रसाद अग्रवाल छावनी परिषद उद्यान में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, झूले, सांस्कृतिक प्रस्तुति, हस्तकला और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ होंगी।
इस श्रृंखला का समापन 29 नवम्बर, शनिवार को श्री जय गोविन्द गोपीनाथ उ.मा. विद्यालय में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह से होगा।
समिति द्वारा विद्यालयों से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
समिति अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने कहा कि “बाल महोत्सव सिर्फ प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों कीसृजनात्मक ऊर्जा और सामूहिक संस्कारों का उत्सव है। विद्यालयों की सहभागिता से ही यह आयोजन सार्थक होगा
