बीनागंज बायपास गुना में कानपुर से इंदौर आ रही यात्री बस शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे बस अनियंत्रित हो गईऔर बस पलट गई । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 यात्री घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को भोपाल रेफर किया है।, हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर किशोर कन्याल और एसपी अंकित सोनी भी घटनास्थल पहुंच गए ।
