इंदौर
शहर के पुष्प एवं पर्यावरण प्रेमी महेश बंसल ने अपने मनीष बाग स्थित निवास “आशादीप” की छत पर 101 फूलों के पौधे लगाकर टेरेस गार्डन संजोया है। अब वे अपनी इस छत उद्यान के फूलों और पौधों की समग्र जानकारी देने के उद्देश्य से पुष्पगंगा शीर्षक से एक कॉफ़ी टेबल बुक का प्रकाशन कर रहे हैं जो विश्व की पहली टेरेस गार्डन पुस्तिका होगी। रविवार 14 दिसम्बर को अपराह्न 4 बजे निपनिया, कोकिलाबेन अम्बानी हॉस्पिटल के पास स्थित होटल एएफसी पर आदिम जाति कल्याण विभाग के इंदौर एवं उज्जैन संभाग के डिप्टी कमिश्नर एवं पर्यावरणविद ब्रजेश चंद्र पांडे के मुख्य आतिथ्य में इस पुस्तिका का लोकार्पण होगा। लेखक एवं समीक्षक अशोक जोशी इस पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे। कलाकर्मी पंकज अग्रवाल विशेष अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की खास बात यह भी होगी कि इस कार्यक्रम में महेश बंसल ने अपने माली बब्बू भैया और सहायक लोकेश कुमार को भी सहभागी बनाया है। कार्यक्रम की सूत्रधार होंगी श्रीमती दिव्या वेदा। समारोह के बाद अतिथियों को पुस्तक की प्रति के साथ पुष्प गणेश का पौधा भी सप्रेम भेंट किया जाएगा।
