
त्योहार पर घर जाने वाले और वापस लौटने वाले यात्रियों से जांह बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे है वंही फ्लाइट के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है ट्रेन में वेटिंग के चलते यात्रियों को परेशान होना पढ़ रहा है बस का किराया चार से पांच गुना ज्यादा है जो की लगभग फ्लाइट के बराबर होता है । हवाई यात्रा का टिकट पिछले चार दिनों में ढाई गुना तक महंगा ही गया है। बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों से इंदौर आने का हवाई किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बढ़ गया।हर साल इस तरह की स्थिति निर्मित होती है ।
त्योहार के दौरान परिवार के साथ दीपावली मनाने का उत्साह जेब पर भारी पड़ रहा है। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया का कहना है कि इंदौर आने में यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। दीपावली के त्योहार के कारण आने वालों की संख्या अधिक होती है, इसलिए किराया अधिक बढ़ा है।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में वेटिंग लंबी है, बसों में किराया डेढ़ से दो हजार रुपये तक बढ़ा है। अब एयरलाइंस भी त्योहार का फायदा उठा रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भले ही डीजीसीए को किरायों पर नजर रखने और नियंत्रण के निर्देश दिए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच किराये में सबसे अधिक उछाल देखा जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि त्योहारी मौसम में सरकार को किराया नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए ।
