मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1541 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से भेज दिए हैं। श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने 98.87 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। हालांकि महिलाओं के खाते में अभी 1150 रुपये ही भेजे गए हैं। जल्द ही भाई दूज के शगुन के तौर पर 250 रुपये अलग से भेजे जाएंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त का पैसा 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने दिया है । अगर आपके मोबाइल पर मैसेज नहीं आता है तो पोर्टल पर cmladlibahna.mp.gov.in जाकर पता कर सकते हैं।
