इंदौर के विजयनगर क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया और बाइक से फरार हो गए। पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अब बदमाशों की तलाश हुलिए और बाइक के आधार पर की जा रही है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 11:30 बजे की है। विमला पटेल अपने पति और बच्चों के साथ मार्केट गई थीं। वह स्कूटर चला रही थीं, जबकि उनके पति बच्चों के साथ दूसरी बाइक पर थे। जब वह रोबोट चौराहे के पास मुड़ रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। मंगलसूत्र में सोने का लॉकेट और मोती लगे थे।पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जिसमें दो बाइक सवार संदिग्ध रेकी करते दिखाई दे रहे हैं।
