इंदौर
इंदौर जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। सहायक आयुक्त अनुसूचित जाति एवं आदिवासी विकास ने बताया कि एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन दर्ज करने के लिए लिंक खोल दी गई है। यह लिंक शैक्षणिक वर्ष 2022-23, वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के लिए खुली रहेगी। जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर एमपीटास पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर विद्यार्थी अपने संस्थान के छात्रवृत्ति प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।
