पुलिस कमिश्नरेट ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए 15 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
सम्मानित पुलिसकर्मी:
– सउनि. लालसिंह जामोद, थाना गांधीनगर – ऑपरेशन मुस्कान अभियान में अपहर्ता को दस्तयाब करने में सराहनीय कार्य
– कावा.प्रआर 2726 बलराम, आर 3475 देवेंद्र अम्ब, कावा. प्रआर 315 अजय सिंह चौहान – हत्या के प्रयास के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका
– उनि अजय सिंह कुशवाह, आर 3642 कपिल सोनानिया, आर 282 राधेश्याम, आर 1794 कमल शाक्यवार, आर 3784 शशांक चौधरी – अवैध शराब जप्त करने में सराहनीय भूमिका
– कार्य.प्रआर. 2231 अशोक धाकड, आर 212 गौरव शर्मा – नकबजनी के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका
– उनि सौरभ कुशवाह, आर 3690 अनिल मकवाना – ऑपरेशन मुस्कान अभियान में 17 अपहृताओं को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका
– प्रआर 652 ओम प्रकाश नागर – सुभाष चौक पर बेहतर यातायात प्रबंधन करने पर
– म.आर 4787 कामना सांवले – हाईकोर्ट चौराहा पर व्हीव्हीआईपी ड्यूटी के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन करने में सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर
