इंदौर,
देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें से नागपुर से निकलने वाली नर्मदा प्रवाह यात्रा यूनिटी मार्च इंदौर से होकर गुजरेगी। यह यात्रा इंदौर, धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत होगा।
बताया गया कि यह यात्रा सरदार पटेल प्रतिमा से प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 नवम्बर को सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। बुधवार, 26 नवम्बर को इस यात्रा का इंदौर में भव्य स्वागत कर जनसभा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होकर यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत इंदौर से प्रस्थान कर यह यात्रा धार-झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा की सीमा में प्रवेश करेगी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जायेगा। यूथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र, स्मरण लेख, कविता पाठ आदि की प्रदर्शनी, एक पेड़ मां के नाम पोधारोपण की व्यवस्था, स्वच्छता के कार्यक्रम, स्वदेशी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक मण्डलों के प्रदर्शन, लोक नृत्य, युवा संवाद, खिलाड़ियों की सहभागिता रहेगी।
