लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती
आज 12 नवंबर को योग, प्रतिमा पर माल्यापर्ण, मार्च व विभिन्न वर्गों से संवाद के कार्यक्रम
13 नवंबर को निकलेगी सरदार @ 150 युनिटी मार्च

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, यूनिटी मार्च के प्रदेश संयोजक जीतू जिराती व नगर संयोजक हरप्रीत बक्शी ने बताया कि भारत की एकता एवं अखंड़ता के सूत्रधार लौहपुरूष वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरदार @150 युनिटी मार्च निकाली जा रही है, इसके अंतर्गत इंदौर में सरदार @150 युनिटी मार्च 12 नवंबर एवं 13 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।नेताओं ने बताया कि प्रत्येक लोकसभा के सभी जिलों में 3 दिन यह मार्च निकाला जाएगा। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भी यह पदयात्रा 3 दिन निकाली जाएगी। इंदौर नगर में 12 और 13 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज 12 नवंबर को कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 7 बजे नेहरू पार्क में योगाभ्यास से होगी, उसके पश्चात् सुबह 9 बजे छोटी ग्वालटोली स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के पश्चात् मार्च निकलेगा, जो गुजराती कॉलेज पहुंचेगा। इसके पश्चात सभी विभिन्न वर्गों से सरदार पटेल के जीवन पर आधारित संवाद किए जाएंगे।
संवाद कार्यक्रम : दोपहर 12 बजे सांसद शंकर लालवानी होल्कर कॉलेज के छात्रों से संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे श्री अटल बिहारी वाजपेयी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद के पश्चात विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 स्थित मेला क्षेत्र, बाणश्वर कुंड में दोपहर 3 बजे पिछड़ा वर्ग से संवाद, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में जय मल्हार गार्डन, कनकेश्वरी देवी गरबा मैदान के सामने दोपहर 2 बजे महिला वर्ग, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में स्वामी प्रीतमदास सभागृह में शाम 7 बजे सिंधी समाज, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 नेहरू नगर, रोड नंबर 9 बैरवा समाज धर्मशाला में शाम 6:30 बजे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग और राऊ विधानसभा विधायक मधु वर्मा के भँवरकुआ स्थित निवास पर दोपहर 1:30 बजे में विभिन्न समाजों से संवाद किया जाएगा। 13 नवंबर को दोपहर 03 बजे मार्च चिकमंगलूर चौराहे से प्रारंभ होगा, जो जेल रोड़ होते हुए से रघुनाथपुरम् खातीपूरा मंदिर पर संपन्न होगा। मार्च में सरदार पटेल जी का बड़ा चित्र रहेगा। यात्रा में ढोल ताशे, नर्तक दल, महापुरूषों के वेश में बालक-बालिकांए शामिल रहेंगे। यात्रा का नेतृत्व सांसद शंकर लालवानी करेंगे। मार्च के माध्यम से सरदार पटेलजी के कार्यों व विचारों का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिन मार्गों से मार्च निकलेगा, वहां के रहवासियों, व्यापारियों द्वारा सड़कों पर रंगोली बनाकर, दीप जलाकर, वंदनवार सजाकर, पुष्पों से, रंग बिरंगे फीतों की कतरनों से जगह जगह मंच लगाकर पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा।
