आयकर विभाग ने सोमवार सुबह दिलीप बिल्डकॉन (DBL) और उससे जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर रेड मारी है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर दबिश दी है ।अमृतसर की आईटी टीम ने भोपाल के आयकर विभाग, लोकल पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को सूचना नहीं दी । एसएएफ की मदद ली है। सोमवार सुबह से चल रही इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया में आने के बाद स्थानीय अफसरों के संज्ञान में आई ।
भोपाल मेट्रो रेल ,केरल में प्रोजेक्ट इसके अलावा गुरुग्राम मेट्रो का काम दिलीप बिल्डकॉन और रंजीत बिल्डकॉन को 1,503.63 करोड़ में मिला है इसी के साथ जल निगम के 100 मेगा वाट सोलर पावर का ठेका भी डीबीएल के पास है । 
