बालोद जिले में डिजिटल सिग्नेचर की अनिवार्यता के नाम पर शिवर लगा कर 1580 स्कूलों से
लगभग 50 लाख रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह वसूली विकासखंड स्रोत समन्वयकों (बीआरसी) और रायपुर की डिजिटल सिग्नेचर प्रदाता कंपनी के सहयोग से की गई। रचना तिवारी को कंपनी का प्रमुख बताया जा रहा है।
