
इंदौर किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर केकेसी म्युजिक क्लब ने 39 घंटे के दोरान 125 गायक कलाकारों को शामिल कर बनाया एशियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करने के लिए गीतों का आयोजन किया जिसमे इंदौर सहित उज्जैन, धार, देवास, रतलाम, खंडवा, जयपुर, वाराणसी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, पुणे, जोधपुर, अजमेर एवं अन्य और अन्य शहरों से गायक कलाकारों ने अभिनव कला समाज गाँधी हाल मे आकर किशोर कुमार को अपने अपने गीतों से श्रद्धांजलि अर्पित की.
आयोजक दीपक पाठक ने बताया की किशोर कुमार की याद मे प्रतिवर्ष 12-13 अक्टूबर को होने वाले गीतों का महाकुंभ मे 100 से अधिक गायक कलाकार मिलकर करीब 250 से अधिक गीत गाये है, आयोजन को फेसबुक से भी लाइव किया गया था,आयोजन मे गायक कलाकार नासिर खान, रेखा रावल, रश्मि तिवारी, रफीक खान, कैलाश गुरबानी, रोहित शर्मा, शिल्पा चौहान, विवेक शर्मा, दीपक शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अजय डाबी, मनीष पगारे, राधाकिशन कदम, दीपक मल्होत्रा आदि गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नगमे प्रस्तुत किये, इस आयोजन मे केकेसी किशोर अवार्ड -2025 इंदौर के श्री नवीन खंडेलवाल को एवं कलकत्ता की गायिका अजंता सरकार को नगद पुरस्कार एव्ं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. 13 अक्टूबर को विश्व विख्यात केकेसी क्लब का 10 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
