इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को देर रात करीब 1.30 बजे RMD नामक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई फायर ब्रिगेड के अनुसार, रात करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह फैक्ट्री कलर बनाने का काम करती है, जिसमें अलग-अलग तरह के केमिकल्स का उपयोग होता है। इन्हीं केमिकल्स के अंदर एक्सप्लोसिव पदार्थ होने के कारण ब्लास्ट होना शुरू हुआ। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी की करीब 200 मीटर तक इसके झटके महसूस किए गए।
नगर निगम फाइटर वाहनों के साथ-साथ देपालपुर, बेटमा, महू, पीथमपुर और सांवेर से भी दमकल वाहन बुलाए गए। 100 पानी के टैंकर आग बुझाने में लगे। ब्लास्ट के कारण बगल के माचिस की फैक्ट्री में भी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पीछे एक बियर की फैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
