
इंदौर । जायंट्स ग्रुप ऑफ मालवा एवं सुप्रभात क्लब (ग्रामीण) की ओर से सांवेर रोड स्थित रिंगनोदिया में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को दीपावली की पूर्व बेला में शिक्षण सामग्री, स्वल्पाहार एवं फलों का वितरण पूर्व पार्षद विजय यादव एवं जायंट्स की केंद्रीय कमेटी के सदस्य श्याम गोयल के आतिथ्य तथा काशी-विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पं. गोपाल शास्त्री के विशेष आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के उपाध्यक्ष रमणिक सोनी, ग्रुप अध्यक्ष सुनील पांडे, एम.जी. पारीख, सुप्रभात क्लब के अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, संयोजक डॉ. प्रवीण शर्मा, जगदीश श्रीवास भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देकर सामूहिक रूप से प्रार्थना का वाचन किया। संचालन जगदीश श्रीवास ने किया और आभार माना एमजी पारीख ने। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं उद्योगपति भी शामिल थे।
