
इंदौर, 14 अक्टूबर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लोकतंत्र सेनानियों को विदिशा में सोमवार को आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में आमंत्रित कर उन्हें शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष एवं मुद्रा शास्त्री गिरीश शर्मा ’आदित्य ’ ने बताया कि इस मौके पर संघ के प्रांताध्यक्ष तपन भौमिक, जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल, विधायक मुकेश टंडन, सूर्य प्रकाश मीणा एवं पूर्व सांसद मेघराज जैन भी उपस्थित थे, जिन्होने संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला महामंत्री गोपाल दास अग्रवाल एवं प्रहरी संघ के संभागीय संयोजक विपिन शेखावत को भी सम्मानित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में इस मौके पर इंदौर से पहुंचे सेनानियों को मंच पर आमंत्रित कर चौहान एवं अन्य नेताओं ने सम्मानित किया।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में साढ़े 8 हजार से अधिक लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के दौरान अनेक पीड़ाएं झेली, बल्कि उनके परिजनों को भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा, लेकिन यह लोकतंत्र सेनानियों का ही पुरुषार्थ था कि देश में आज लोकतंत्र जिंदा है। यदि हमारे जुझारू सेनानी इंदिरा गांधी की हिटलरशाही के सामने हार जाते या झुक जाते तो लोकतंत्र खत्म हो जाता। उन्होंने आपातकाल के दौरान स्वयं के पीड़ादायी अनुभव भी सुनाएं। सम्मेलन में प्रदेश के प्रमुख लोकतंत्र सेनानियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया
