चचेरे भाई को ही चाकू मारा
इंदौर। तुकोगंज इलाके में एक युवक अपने ही पिता से मारपीट विवाद और तोड़फोड़ करने लगा।जब चचेरे भाई ने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी युवक ने भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक घटना न्यू पलासिया इलाके की है।जहां रहने वाले धर्मेंद्र पिता बनेसिंह चावड़ा की शिकायत पर उसके कजिन जितेंद्र पिता साहिब सिंह चावड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरे चाचा का बेटा जितेन्द्र मेरे चाचा साहेब सिह को गाली गलौच कर मारपीट कर रहा था। वह घर का सामान तोडफोड रहा था। जिस पर मेरे द्वारा उसे लडाई झगडा नही करने के सम्बंध मे समझाया गया तो वह मुझे कहने लगा तू हमारे बीच मे क्यो बोल रहा है आज मैं तुझे जान से मार दूंगा और उसने लोअर की जेब मे रखा चाकू निकाला और जान से मारने की नीयत से मेरे पेट मे दाहिने तरफ मार दिया। जिससे मेरे पेट से खून बहने लगा बाद में जितेन्द्र वहां से भाग गया।
