भैंस चुराकर ले जाते दो पकड़ाए
इंदौर। सांवेर क्षेत्र के एक गांव में बाड़े में बंधी भैंस को खोलकर लोडिंग से चुराकर ले जा रहे दो आरोपियो को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक घटना ग्राम केसरीपुरा की है, जहां रहने वाले फरियादी प्रवीण कुमावत के बाड़े में बंधी भैंस को आरोपी समंदर निवासी तराना और कान्हा निवासी सांवेर खोलकर लोडिंग वाहन में चुराकर ले जा रहे थे। फरियादी ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपियों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है।
