इंदौर – शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु सक्रिय बदमाशों एवं आरोपियों पर कड़ी नजर रख उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इंदौर श्री आंनद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी द्वारा क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कुख्यात बदमाश रितेश राठौर को जिला बदर अवधि का उल्लंघन करते थाना क्षेत्र से पकड़ा है।
क्षेत्र में गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी निगरानी के दौरान पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि क्षेत्र का कुख्यात जिलाबदर बदमाश रीतेश राठौर जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बदमाश को पकड़ा। जिसने पूछताछ पर अपना नाम रितेश पिता पंकज राठौर उम्र 28 साल निवासी तेजाजी चौक पालदा इंदौर बताया। आरोपी क्षेत्र का शातिर बदमाश हैं जिसके विरुद्ध अड़ीबाजी, अवैध वसूली, मारपीट, नकबजनी, लूट, हत्या का प्रयास जैसे 18 अपराध शहर के विभिन्न थानों पर पंजीबद्ध हैं।
कुख्यात बदमाश रितेश राठौर की इन्हीं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा मार्च -2025 में आरोपी को 01 साल के लिए इंदौर जिले की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया था।
