रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के यहां लोकायुक्त छापे में इंदौर, उज्जैन एवं ग्वालियर की टीमों के द्वारा सर्च किया जा रहा है । इंदौर और ग्वालियर स्थित आवास और अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर अल सुबह से सर्च की कार्यवाही कर रही है । अब तक 100 लाख नकद 5 लाख के यूरो कुल 1.05 करोड़ 1.5 किलो गोल्ड बिस्किट करीब एक किलो सोने के आभूषण ढाई किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषण सहित रिवाल्वर और रायफल भी मिली है ।
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के इंदौर और ग्वालियर सहित कई ठिकानों पर आज सुबह छापा मारा। जांच में अधिकारी के पास लग्जरी गाड़ियां, विदेशी करेंसी में 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट भी मिला है। इसके साथ ही 8 करोड़ रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। इंदौर में कैलाश कुंज अपार्टमेंट में सर्चिंग के दौरान बिजनेस स्काई पार्क स्थित चार ऑफिस और अवि ग्रीन में फ्लैट और काउंटी वॉक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान मिला है

ग्वालियर में विवेक नगर मेला मैदान के पास घर मिला है। धर्मेंद्र भदौरिया अभी लोकायुक्त दल के साथ में ही है। छापे में इंदौर-उज्जैन और ग्वालियर की टीम शामिल है। धर्मेंद्र सिंह की सेवाकाल की कुल आय दो करोड़ रुपए बनती है। लोकायुक्त ने आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी निकाल ली है। धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में एसआई (आबकारी) से भर्ती हुये थे और 31 अगस्त को जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुये ।
