
इंदौर, । लायंस क्लब ऑफ़ इंदौर जुनून का संस्थापन समारोह लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. अनिल खंडेलवाल, विश्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत एवं पं. गोपाल राव जोशी के आतिथ्य में राष्ट्रगान, गणेश वंदना एवं ध्वज वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। इस मौके पर रीजन 3 की चेयर पर्सन मंजूलता मंडलोई ने पांच कन्याओं का निशुल्क सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया और एक जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री भेंटकर अपने सेवा कार्यों का श्रीगणेश किया।
साउथ तुकोगंज स्थित एक होटल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. अनिल खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित टीम को प्रभावी ढंग से शपथ दिलाई। डिस्ट्रीक्ट सेक्रेटरी ला. सिद्धार्थ बंसल, ला. संजय डिंगडांग, ला. विनोद जोशी, सीईओ डॉ. एन. के. मेहता, ला. संतोष सोनी, ला. मुरली अरोरा, ला. दिनेश रणधर, रमेश गुप्ता एवं जोन चेयर पर्सन ला. डॉ. सरोज, ला. मंगला श्रीवास्तव सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना पुराणिक द्वारा गणेश वंदना, ला. वीणा रावल द्वारा राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात ला. मंजू मंडलोई ने स्वागत उदबोधन में अपने नए सत्र की सेवा गतिविधियों का विवरण देते हुए पांच कन्याओं के सामूहिक विवाह का संकल्प व्यक्त किया और एक जरूरतमंद परिवार को राशन सामग्री भेंट की।
कार्यक्रम में श्री गौड ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के रूप में विजय पाठक , मनोहर दुबे, श्रीमती वसुंधरा पंडित, आदित्य उपाध्याय, कुसुम मंडलोई, सीमा उपाध्याय आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत ला. कल्पना जोशी, कविता व्यास, चंचल व्यास आदि ने किया। संचालन रिचा वाधवानी ने किया और आभार माना ला. दीपिका द्विवेदी ने।
