एसीपी ने किया इलाका भ्रमण
नशे के अड्डे और गंभीर घटनाओं के हॉट स्पॉट चिह्नित, संदिग्धों से पूछताछ
इंदौर। शहर में त्योहारी सतर्कता के साथ थाना इलाके में भी पुलिस बाइक पर गश्त कर रही है। द्वारकापुरी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अड्डे और गंभीर घटनाओं के हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं। एसीपी ने इन स्थानों पर कल रात बाइक पेट्रोङ्क्षलग टीम के साथ का भ्रमण किया और संदिग्धों को रोककर पूछताछ भी की।
जानकारी के मुताबिक जोन-4 में डीसीपी आंनद कलादगी ने अधीनस्थ अफसरों को गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। कल रात एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी ने द्वारकापुरी इलाके में विशेष मुहिम चलाई। इसके तहत थाना क्षेत्र के संपािं संबंधी अपराधों, मादक पदार्थों से संबंधित और लड़ाई झगड़े संबंधी हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर एसीपी और टीआइ बाइक पेट्रोङ्क्षलग टीम के साथ घूमे। टीम ने श्रीराम नगर, अहीरखेड़ी कांकड़ , सूर्यदेव नगर, विदुर नगर आदि में भ्रमण किया गया। हॉट स्पॉट्स पर संदिग्धों की चकिंग और तलाशी भी ली गई।
