दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना में आज एक और मौत हो गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है 24 से ज्यादा लोग घायल है ।सोमवार शाम सांवेर के चन्द्रावतीगंज के ग्राम हरियाखेड़ी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार दिवंगतों के परिवारों के लिए राहत स्वरूप 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी ।

मंगलवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम बीबीखेड़ी पहुंचकर दुःखद हादसे में तीनों दिवंगतों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और भारी मन से उन्हें विदाई दी तथा उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। आपने सिविल हॉस्पिटल सांवेर में अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी घायलों के स्वास्थ्य और उपचार व्यवस्था के संबंध में चर्चा की तथा उनके लिए हर प्रकार की सुविधा एवं मदद सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
