इछेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लव जिहाद के आरोपित मोहसिन खान के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नगर परिषद सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस और पुलिस बल की मौजूदगी मे कार्यवाही करते हुए महूगांव नगर परिषद अंतर्गत मोहसिन के दो पुश्तैनी मकानों के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ध्वस्तकर दिया गया ।
एसडीएम राकेश परमार ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि अवैध निर्माण और अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाए जाएं । इसी के तहत बुलडोजर से नाले पर बने मकान के अवैध हिस्से को जमींदोज किया गया।।

ज्ञात रहे की महू कोतवाली थाने में एक युवती ने भी मोहसिन पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत, एससी-एसटी एक्ट व धमकी देने को लेकर केस दर्ज कराया था। इस दौरान मोहसिन के पुश्तैनी मकान नाले पर बने होने की शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच की। प्रशासनिक जांच में मिली शिकायत सही पाई गई जिसके बाद उपरोक्त कार्यवाही की गई ।
