भोपाल में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले के बाहर किसानों के साथ जीतू पटवारी भी अपने साथ गेहूं की बोरी लेकर शिवराज के घर के बाहर पहुंचे पटवारी और किसानों को जब अंदर नहीं जाने दिया तो प्रदर्शनकारियों ने शिवराज के घर के सामने सड़क पर ही गेहूं की बोरी उलट दी और वहीं रोड पर बैठ गए। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की तो हल्की झड़प की स्थिति बन गई।

कृषि मंत्री के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक पर मामला दर्ज किया गया है। बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने पर भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। यहां फसलों के दाम सही नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया गया
