दीपावली के अवसर पर राजवाड़ा पर लगने वाली परम्परागत रेहड़ी पटरी की दुकाने लगी रहेगी- महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार राजवाड़ा और जहां भी परम्परागत रूप से लगने वाली रेहड़ी एवं पटरी की दुकानें लगती है वो त्योहार के समय में लगी रहेगी।मान सम्मान के साथ स्वदेशी दीपावली को आगे बढ़ाने के लिए रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार दीपावली की उपयोगी वस्तुओं को बेचने के लिए स्वतंत्र है ,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रेहड़ी,पटरी दुकानदारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दी।
