- पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा ने जताया विरोध
इंदौर । बड़ा गणपति चौराहा के समीप लगने वाली पटाखा दुकानों को लेकर क्षेत्रीय पार्षद पति ने वर्ग विशेष द्वारा दुकान लगाए जाने का विरोध किया। पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा ने कहा कि जिहादी मानसिकता के लोग महिलाओं पर कमेंट करते हैं ऐसे लोगों को दुकान नहीं लगने देंगे जय हनुमान सट्टा वाले हिंदू त्योहारों से दूर रहे।
- एम वाय के आउटसोर्स कर्मचारी ने दिया धरना
इंदौर। एम वाय अस्पताल के बाहर आउटसोर्स कर्मचारीयो ने अपने वेतन एरियर और बोनस नहीं मिलने को लेकर नारेबाजी करते हुए बाहर हड़ताल करते हुए धरना दिया , इनका कहना था कि 10 अक्टूबर को वेतन और 15 अक्टूबर को आर्यन बोनस देने का वादा किया गया था दिवाली समीप है न वेतन मिला ना एरियर इसको लेकर सुबह 8:00 बजे कर्मचारियों ने सुबह धरना दिया।
- होल्कर कॉलेज के प्रिन्सपल के निधन की अफवाह
शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों ने परीक्षा स्थगित करवाने के लिए प्राचार्य अनामिका जैन के निधन की झूठी खबर फैला दी। कॉलेज प्रबंधन, कर्मचारी, स्टाफ प्राचार्य के घर पहुंच गया। जांच हुई तो पता चला कॉलेज में सीसीई की ऑनलाइन परीक्षा है और उसको निरस्त करवाने के किए इस तरह से संदेश वायरल किए गए हैं। भवरकुआं पुलिस ने बुधवार देर रात इस मामले में कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मयंक कछावा और हिमांशु जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
- हसील मुख्यालयों पर बनेगे हेलीपैड
मध्य प्रदेश सरकार अब हवाई कनेक्टिविटी को लेकर बड़े पैमाने पर काम करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर हेलीपैड बनाए जाएंगे, ताकि आपात स्थिति या वीआइपी मूवमेंट के दौरान तेजी से आवागमन हो सके। कॉलेज और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव है। अपर मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव (विमानन) संजय कुमार शुक्ला ने बायपास और उज्जैन रोड के साथ सभी तहसील मुख्यालयों पर हेलीपैड बनाने के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
- किन्नर सपना गुरू को हिरासत में लिया
इंदौर में किन्नरों के जहर पीने के मामले में पुलिस ने दूसरे गुट की किन्नर सपना गुरू को हिरासत में ले लिया है। राजा हाशमी, मीडिया से जुड़े अक्षय कुमायू और पंकज जैन को पुलिस तलाश रही है। इन पर आरोप है कि ये पीड़ित किन्नरों को लंबे समय से परेशान कर रहे थे।
- डिवाइडर मे भरा मलबा जांच के आदेश
चाणक्यपुरी से गोपुर चौराहे के बीच बन रहे सेंट्रल डिवाइडर में ठेकेदार ने मलबा भर दिया। जबकि डिवाइडर के बीच में मिट्टी डालकर वहां पौधे लगाए जाना है। प्रभारी माहपौर राजेंद्र राठौर ने जांच के आदेश दिए है ।
