मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। सीएम डॉ. यादव बिहार की कुम्हरार निर्वाचन क्षेत्र के कदमकुआं और विक्रम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पार्वती स्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वे विधानसभा कुम्हरार में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम नर्वाचन क्षेत्र में सिद्धार्थ सौरभ के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ. यादव कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भी हिस्सा लेंगे।
पार्टी संगठन के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव की स्टार प्रचारक की छवि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खास होने के पीछे कई कारण हैं। शपथ लेने के तीन माह बाद ही लोकसभा चुनाव मे पार्टी ने उनके नेतृत्व में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीती । यह प्रदेश के इतिहास में अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने कांग्रेस के गढ़ छिंदवाड़ा को भी ढहा दिया था। इसी तरह दिल्ली हरियाणा कश्मीर विधानसभा चुनाव मे भी मुख्यमंत्री की मेहनत और रणनीति से बेहतर परिणाम आए थे ।
