अंजनि नगर में प. पू. विमलप्रभा माताजी के पिच्छी परिवर्तन
कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों समाजबंधु, निकला जुलूस
अंजनि नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर पर पूज्य गणिनी विमलप्रभा माताजी ससंघ के पिच्छी परिवर्तन प्रसंग पर उपस्थित समाजबंधु उनका अभिवादन करते हुए
इंदौर, । विमानतल मार्ग स्थित अंजनि नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर पूज्य गणिनी विमलप्रभा माताजी ससंघ का पिच्छी परिवर्तन का आयोजन चंद्रप्रभु मांगलिक भवन पर सौल्लास संपन्न हुआ। माताजी को ससंघ जुलूस के रूप में मांगलिक भवन तक लाया गया, जहाँ दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी, सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष मनोहर झांझरी, पुलक मंच के प्रदीप बडजात्या ने भी आशीर्वाद प्राप्त किए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सोगानी, अशोक टोंग्या एवं ऋषभ पाटनी ने बताया कि मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन के पश्चात पाद प्रक्षालन का सौभाग्य हेमंत-अनिता गदिया परिवार ने प्राप्त किया। वहीँ प्रथम शास्त्र भेंट करने का लाभ पद्म-उषा पाटौदी को मिला। पार्षद श्रीमती बरखा मालू ने भी श्रीफल अर्पित किया। इसके बाद श्रीमती मैना-अतुल रामावत, संगीता-संजय मोदी एवं निर्मला-सुरेश गंगवाल ने क्रमशः विमलप्रभा माताजी, विजयमती माताजी एवं विनीतप्रभा माताजी की पिच्छी भाव-विभोर होकर ग्रहण की। नवीन पिच्छी भेंट करने का लाभ मंदिर कमिटी, महिला मंडल एवं श्री पार्श्व यूथ ग्रुप ने लिया। प्रचार मंत्री नितिन पाटौदी ने बताया कि अपने आत्मीय स्वागत से अभिभूत माताजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अंजनि नगर जैन समाज का हर घर सेवाभावी है और उन्होंने इस अद्भुत चातुर्मास में इतनी सेवा की है कि संत श्रेणी में आने वाले हम लोग भी भाव-विभोर हो जाते हैं। इस अवसर पर जब माताजी ने 17 नवंबर को यहाँ से अपने विहार की बात कही तो धर्म सभा में उपस्थित समाजबंधुओं की आंखे नम हो उठीं।
विहार संयोजक ऋषभ पाटनी ने बताया कि 17 नवंबर को प.पू. माताजी ससंघ गोमटगिरि के लिए विहार कर धार-मनावर-बावन गजा होकर णमोकार तीर्थ नासिक महाराष्ट्र के लिए प्रस्थित होंगे, जहाँ फरवरी माह में आचार्य देवानंद महाराज की निश्रा में पंच कल्याणक का दिव्य आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर कलशों का वितरण चन्द्रकुमार गोधा ने किया। संचालन अंशुल जैन ने किया और आभार माना संजय मोदी ने।