1. कटनी में अवैध खनन का विरोध करने पर एक दलित युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को पीटा और उसके मुंह पर पेशाब किया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी
2. लोकायुक्त कार्यवाही में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के घर-दफ्तर से 829% अनुपातहीन संपत्ति मिली है । इसमें एक करोड़ 13 लाख कैश शामिल है ।
3. गुरुवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो सामने आया, जिसमें महिला और पुरुष आपस में जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे है बताया जा रहा है यह वीडियो रजबाड़ा क्षेत्र का है
दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ है, एसपी सराफा सर्कल हेमंत चौहान का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है, इस मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं हुई है, मगर वीडियो के आधार पर इसकी जांच की जा रही है।
4. सुमन शर्मा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है यह ख़ुद को एक निजी कंपनी का सुपरवाइजर बताकर लोगों से ठगी करता था । आरोपी ने चार से अधिक लोगों से करीब 19 लाख रुपए हड़प लिए थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है ।

5. नगर निगम कमिश्नर दिलीप कुमार यादव गुरुवार को शहर में विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने राजवाड़ा, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला, अवंतिका नगर, स्कीम नंबर 51, संगम नगर और अन्य जगहों की सफाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाली प्लॉट पर कचरे में मिली पत्रिका के आधार पर अपर आयुक्त रोहित सीसोनिया की टीम ने नीलाम गर्ग पर 2500/- की चालनी कार्यवाही की ।
