1. विगत दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरएसएस के खिलाफ एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया था। उनकी प्रेसवार्ता और पोस्ट के इस अंश को सिंगोली में कांग्रेस के पूर्व जिला संगठन सचिव पंकज तिवारी ने अपने वॉट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया।इसे ख्वाजा हुसैन ने 13 अक्टूबर को खुद के स्टेट्स पर लगा लिया, थोड़ी देर बाद पुलिस उन्हें पकड़कर सिंगोली थाने ले गई और प्रकरण दर्ज कर शांति भंग करने के आरोप में कार्यवाही कर तहसीलदार के आदेश पर जेल भेज दिया।
2. कटनी-दमोह रोड पर गुरुवार सुबह बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना रीठी थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रीठी और कटनी जिला अस्पताल भेजा गया है।

3. इंदौर के सेवानिवृत्त जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के ठिकानों पर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई जारी है। काउंटी वाक टाउनशिप में उनकी 10 करोड़ की कोठी का पता चला है, जिसे इटालियन डिजाइन में बनाया जा रहा है। टीम ने कोठी के निर्माण और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। कोठी में इसमें होम थिएटर, डिजाइनर सीढ़ियां, बेडरूम, हाल, गार्डन बनाए जाने हैं।
4. चूहा कांड में राज्य स्तरीय समिति ने माना संपूर्ण तंत्र को इलाज की जरूरत है टीम ने आपणी रिपोर्ट में कहा दोनों नवजात का प्रभावी उपचार प्रदाय करने पर डॉ. जोशी दोषी वरिष्ठ स्तर पर जानकारी नहीं देने और उपचार नहीं करने पर डॉ. विनोद राज और डॉ. पूजा तिवारी नर्सिंग इंचार्ज प्रवीणा सिंह साफ-सफाई और प्रबंधन में प्रशासकीय दृष्टि से डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव दोषी है ।
5. इंदौर ट्रक हादसे में बुरी तरह से घायल 17 वर्षीय संस्कृति वर्मा आज मुंबई से लौट रही हैं। उन्हें 27 दिन पहले 20 सितंबर को इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर मुंबई के बॉम्बे अस्पताल भेजा गया था। जहां उनकी चार सर्जरी हुई हैं। उधर, इस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भी आ गई है। जिसमें ट्रैफिक सूबेदार-एसीपी सहित 6 कर्मचारी-अधिकारी दोषी पाए गए हैं।
