भाजपा इंदौर नगर कार्यकारिणी की सूची तैयार हो गई है इसे मंजूरी के लिए भोपाल भेजा गया है सूत्रो के अनुसार सिंधिया खेमा लक्की अवस्थी और पप्पू शर्मा के लिए प्रयासरत है उधर मालानी गौड़ ने भी महामंत्री पद के लिए महेश कुकरेजा भारत पारिख के साथ दमदारी से अपने नाम रख रही है उधर गोलू शुक्ला के साथी दीपेन्द्र सिंह का कार्यकारणी में शामिल होना तय है दादा दयालु भी हरप्रीत बख्शी को लेकर सक्रिय है l
सुमित मिश्रा ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विधायकों से समन्वय बना कर सूचि फाइनल कर भोपाल भेज दी है उम्मीद है दिवाली के पहले नगर कार्यकारिणी का ऐलान हो जाएगा ।
सूत्रो के अनुसार सूची में महामंत्री पद के लिए सुधीर कोल्हे महेश कुकरेज और कैलाश पिपले के नाम फाइनल है उपाध्यक्ष पद के लिए जो नाम फाइनल किए गए है उनमें भूपेंद्र कैसरी दीपेंद्र सिंह सोलंकी भारत पारख निलेश चौधरी वासुदेव पाटीदार दीप्ति हाड़ा और कंचन गिदवानी के नाम तय माने जा रहे है ।

मंत्री पद के लिए स्वाति कशीद नेहा शर्मा हरप्रीत बख्शी गोविंद पंवार राजेश चौहान लक्की अवस्थी पप्पू शर्मा दौड़ में है । कार्यालय मंत्री के लिए विशाल यादव का नाम तय है जबकि मीडिया प्रभारी के लिए आलोक दुबे की मेहनत बेकार हो गई है इस पद पर वरुण पाल ने बाजी मार ली है जबकि कोषाध्यक्ष पद सचिन बंसल का नाम तय है ।
सुमित मिश्रा ने टीम में पद के दावेदारो को संतुष्ट करने की कोशिश करते हुए सभी को ऊपर नीचे के पद पर एडजस्ट कर संतुष्ट करने का प्रयास किया है ।
