सफलता की कहानी
सिलाई मशीन के व्यवसाय से आर्थिक रूप से बनी सशक्त

इंदौर,
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित की जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से कई महिलाओं की न केवल आर्थिक स्थिति सुधरी बल्कि वे आत्मनिर्भर होकर दूसरी महिलाओं को भी स्वालम्बन बनने की प्रेरणा दे रही हैं। ऐसी ही इंदौर जिले के मालवा मील गोमा के क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती ज्योति नानेरिया है, जो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से आज आत्मनिर्भर होकर सुखी जीवन जी रही है। हायर सेकण्डरी उत्तीर्ण श्रीमती ज्योति नानेरिया ने बताया कि मैं जून 2023 से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभान्वित हो रही हूं। इसके पूर्व मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति मजदूरी का कार्य करते थे और मेरे दोनों बच्चों का पालन-पोषण भी मुश्किल से हो रहा था। कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मैंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से प्रतिमाह प्राप्त राशि की जमा पूंजी से एक सिलाई मशीन खरीदी। सिलाई मशीन से सिलाई का कार्य शुरू किया और यह व्यवसाय चल निकला। सिलाई मशीन से अच्छी आमदनी होने लगी। इससे मेरे जीवन में बड़ा आर्थिक और सकारात्मक बदलाव आया। अच्छी आमदनी होने से मेरा और परिवार का आज अच्छे से गुजर-बसर हो रहा है। अब मेरे पति भी फलों का ठेला लगाते हैं और इससे उनकी भी अच्छी आमदनी हो रही है। मेरे दोनों बच्चे भी अच्छे स्कूलों में शिक्षा और संस्कार ग्रहण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से खुश श्रीमती ज्योति नानेरिया बताती है कि आज मैं अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने पूरे परिवार का आर्थिक प्रबंधन कर रही हूँ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना संचालित कर महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाया। प्रदेश में महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022 मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की थी।
