इंदौर। बीती रात तेजाजी नगर बायपास के समीप एक इंजीनियर सड़क हादसे का शिकार हो गया। वह अपने दोस्त के साथ घूमने निकले थे इसी दौरान एक कार चालक ने टक्कर मार दी।
बताते हैं कि ओल्ड पलासिया निवासी अक्षय पिता कैलाश (३२) अपने दोस्त रजत निवासी मालवीय नगर के साथ घूमने के लिए बाइक से तेजाजी नगर बायपास पहुंचे।जहां लघुशंका करने के लिए बाइक रोकी। जब वह सड़क किनारे लघुशंका कर पलटकर बाइक के पास आने लगे तभी एक तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में घायल अक्षय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अक्षय पेशे से इंजीनियर था और उसके पिता पीडब्ल्यूडी कर्मचारी है।
