
इंदौर, 17 अक्टूबर। शहर के आम लोगों के लिए निशुल्क शव वाहन, डायलिसिस के लिए प्रतिमाह आर्थिक सहायता, एमवाय अस्पताल में कई वर्षों से जरूरतमंद एवं निर्धन मरीजों को निशुल्क औषधियों का वितरण कर रही संस्था सहायता के माध्यम से सेवा कार्य करने वाली ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष पद पर पं. सत्येन्द्र शर्मा को तीसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ब्राह्मण सेवा संगठन केन्द्रीय समिति के संरक्षक पं. अनुपम तिवारी, संयोजक पं. अटल शर्मा एवं पं. पवन मिश्र ने सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद पं. सत्येन्द्र शर्मा को फिर से संगठन की बागडोर सौंपी है। संगठन के माध्यम से हाईटेक सामूहिक विवाह, सामूहिक उद्यापन सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां चलाई जा रही हैं। पं. शर्मा की नियुक्ति पर पं. राजेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, विजय जोशी, जितेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा मामा, शैलेन्द्र सुगंधी, रामचंद्र दुबे तथा मातृशक्ति की ओर से सरोज कौशिक, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती मोनिका दुबे एवं ममता शर्मा सहित सभी प्रकल्पों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।
