6 दिवसीय आयोजन में भारत के 10 नक्सल प्रभावितों के 200 युवा भाग लेंगे
मेरा युवा भारत इंदौर द्वारा जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भारत के 10 नक्सल प्रभावित जिलों के 200 युवा भाग लेंगे। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनजाति युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के सुचारू आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत इंदौर को नियुक्त किया गया है।
जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से 200 युवाओं को नवीन मालव हायर सेकेंडरी स्कूल का भ्रमण करायेंगे। साथ ही महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र द्वारा दोपहर 3 बजे से शहर में इंडस्ट्रियल विजिट करायेंगे।
