संस्था शिवराय, श्री क्षत्रिय मराठा संघ के संस्थापक एवं भाजपा नेता भूपेन्द्र अड़सूरे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गत वर्ष एक विषय संज्ञान मे आया था जिसके अनुसार राऊ स्थित पटाखा मार्किट की कुछ दुकानों बिक रहे पटाखों पर हमारे आराध्य श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की छवि लगी थी जो की हमारे आराध्य का अपमान है इस विषय मे तुरंत ही क्षत्रिय मराठा समाज के समाज बंधु एकत्रित हुए ओर दुकान पर जाकर विरोध प्रदर्शन कर आपत्ति दर्ज कराई साथ ही सम्पूर्ण मार्किट मे घूम कर सभी दुकानदारों को इस प्रकार के पटाखे जिस पर किसी भी
महापुरुषों या देवी–देवताओं के चित्र हो, ना रखने की समझाइश दी एवं पुलिस थाना राजेंद्र नगर को भी उचित कार्यवाही हेतु आवेदन दिया था।
इस वर्ष भी समस्त पटाखा विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी महापुरुषों या देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों का क्रय विक्रय नहीं करें। यदि हिन्दू भावनाओं को आहत करने वाला इस प्रकार का दुष्कृत्य करते हुए कोई भी पटाखा विक्रेता पाया गया तो संस्था शिवराय, श्री क्षत्रिय मराठा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा संबंधित विक्रेताओं पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी और उसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।साथ ही प्रशासन से भी इस प्रकार के कृत्य पर निगरानी रखने एवं संज्ञान में आने पर तुरंत उचित कार्यवाही करने की अपील भी की है।
