
इंदौर के एम जी एम मेडिकल कालेज में आज धनतेरस,भगवान धनवंतरी जयंती के शुभ अवसर पर आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य भारती के द्वारा आयोजित धनवंतरी महोत्सव कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ आर एन मिश्रा जी का इंदौर शहर के सैकड़ों चिकित्सकों की उपस्थिति में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम जी एम मेडिकल कालेज के डीन डॉ अरविंद घनघोरिया जी अध्यक्षता प्रदेश के सुप्रसिद्ध न्यूरो चिकित्सक डॉ अपूर्व पौराणिक जी, एवं विशेष अतिथि आरोग्य भारती मालवा प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ लोकेश जोशी जी राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ के संस्थापक डॉ आर के बाजपेई जी नीमा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेश गुप्ता जी आरोग्य भारती इंदौर महानगर के अध्यक्ष आर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रमोद नीमा जी सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
