कॉलेज छात्रा का पीछा कर उसका रास्ता रोककर मतांतरण कर शादी का दबाव बनाने वाले समीर खान निवासी जलकुंआ थाना मूंदी पर केस दर्ज कर मोघट पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को आरोपित समीर को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पीड़ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह आनंद नगर में एक होटल के पास खड़ी थी। तब समीर वहां आया और अपनी बाइक रोककर उसके हाथ को पकड़कर बोला कि वह उसे घर छोड़ देगा। समीर ने कहा, ‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, अपना धर्म बदलकर मेरे साथ मेरे धर्म में आ जाओ, फिर मैं तुम्हारे साथ शादी कर लूंगा। इंकार करने पर आरोपी समीर कहा की अगर तुम मेरी बात नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। पुलिस ने आरोपित समीर के खिलाफ धारा 75, 78, 351(3) बीएनस, 3(2)(व) एससी/एसटी एक्ट, तथा मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 व 5 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है ।
