होलकर स्टेडियम, इंदौर में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वुमेन्स इंटरनेशनल वर्ल्ड कप का मैच खेला जाएगा, इस दौरान शहर में यतायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
लेंटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 1 बजे से मैच समाप्ति तक सिर्फ पासधारी और इमरजेंसी वाहनों के लिए खुला रहेगा।
एमजी रोड, रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज एवं राजकुमार ब्रिज पर लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सिटी बस और पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी सवारी वाहन रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेंगे।
गीताभवन से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुआं होकर मधुमिलन जा सकते हैं।
रीगल से हाईकोर्ट-पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन के लिए जा सकते हैं।
विजय नगर से मरीमाता जाने वाले वाहन – इंडस्ट्री हाउस से राजकुमार ब्रिज, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर जा सकते हैं।
रीगल से पलासिया – व्हाइटचर्च होकर एबी रोड का उपयोग करें।
मालवामिल से जंजीरवाला/घंटाघर जाने वाले – पाटनीपुरा, एलआईजी चौराहा होकर एबी रोड का उपयोग करें।
शेल्बी अस्पताल से लेंटर्न चौराहा – बाफना बंगला सामने से न्यू पलासिया मार्ग का उपयोग करें।
