साल 2025 में दिवाली पर शुक्रादित्य राजयोग, हंस महापुरुष राजयोग, नीचभंग राजयोग, नवपंचम राजयोग और कलात्मक राजयोग बन रहा है. ज्योतिष में इन राजयोगों को बेहद शुभ माना गया है. इन राजयोगों के चलते 4 राशि वालों की दीपावली बेहद शुभ साबित होगी ।

मिथुन राशि के जातक दिमाग के तेज, जिज्ञासु और मेहनती होते हैं. इस दिवाली इन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. दिवाली के बाद आपको कुछ सुनहरे मौके मिलने की उम्मीद है, जिससे आप धन कमाने में सफल रहेंगे. कोई कठिन काम पूरा हो सकता है ।
कर्क राशि के जातकों को इस दिवाली करियर में सुनहरे अवसर मिलने के योग बन रहे हैं. इसके अलावा बोनस, नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में मुनाफा आपकी दिवाली को शानदार बना देगा. कई स्त्रोतों से पैसा मिलने के योग बन रहे हैं ।
सिंह राशि के जातक बेहद आत्मविश्वासी और नेतृत्व कुशल होते हैं. दिवाली पर बन रहे राजयोग धन और नए अवसर देंगे. मां लक्ष्मी की कृपा से धन और महंगे उपहार मिलेंगे. समृद्धि बढ़ेगी ।
मीन राशि के जातकों को यह दिवाली निवेश से लाभ दे सकती है. जो लोग आर्थिक स्थिरता पाने के लिए संघर्षरत थे, अब वे सफल हो सकते हैं. आपके पास पैसे की कमी नहीं होगी. नौकरी करने वालों को बोनस, सैलरी में बढ़ोतरी मिल सकती है. वहीं व्यापारियों की आय भी अच्छी बनी रहेगी ।
