मल्हारगंज थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक अंकित की हत्या में पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने चांटा मारने का बदला हत्या कर लेना कबूला है। उधर अंकित के स्वजन पुलिस से नाराज है। रविवार को थाने का घेराव कर जुलूस निकालने और पर्दे के पीछे छुपे आरोपितों को पकड़ने की मांग की।
नंदलालपुरा के किन्नरों को धमकाने,ब्लैकमेल कर रुपये लेने और दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों पर पुलिस ने दस दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार छापे मार रही है। पंढरीनाथ टीआई अजय राजौरिया के अनुसार पंकज और अक्षय पर धमकाने, दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने का आरोप है।

कफ़ सिर्फ़ मामले में खुलासा हुआ है विषाक्त कफ सीरप ‘कोल्ड्रिफ’ का मैन्यूफैक्चरिंग केमिस्ट की जिम्मेदारी रंगनाथन ख़ुद संभालता था। दवा का जो भी बैच कंपनी से निकलता था उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उसकी और केमिकल एनालिस्ट के. माहेश्वरी की होती थी ।

इंडिगों कंपनी ने बैंकॉक, दुबई और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव अपने मुख्यालय भेजा है। इंदौर से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के सीमांवर्ती जिलों में भी जानकारी ली गई, क्योंकि इनके लिए इंदौर एयरपोर्ट पास होने से आना आसान है।

दीपावली के एक दिन पहले रविवार को खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बदरखा से बड़ी मात्रा में मिलावटी मावा व अन्य सामग्री जब्त की। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इस कार्रवाई में विभाग की टीम ने 160 किलो दूध रहित पाउडर, 225 किलो वनस्पति और 20 किलो तैयार नकली मावा जब्त किया। मौके पर ही सभी मिलावटी सामग्री को नष्ट कराया गया। नकली मावा बनाने का काम रिजवान पटेल के घर के पीछे चल रहा था।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में दीपोत्सव महापर्व के अवसर पर मंदिर परिसर और महाकाल महा लोक में भव्य रंगोली बनाया गया है। इस साल लगभग 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में रंगोली बनाई गई है। जिसमें कला की अनूठी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन जिले की तराना तहसील में अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए किसानों को 265 करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में डाली गई। कार्यक्रम तराना कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ।


