1 फरवरी, रविवार को राजबाड़ा प्रदर्शन ज्ञापन
इसी दिन करणी सेना के इंदौर बंद को समर्थन

यूजीसी के काले कानून के खिलाफ सवर्ण समाज एकजुट हो रहा है।समाज का मानना है कि इस कानून से उनके बच्चों का भविष्य खतरे में आ जाएगा देश में जातिवाद बढ़ेगा और हिंदू समरसता खतरे में आएगी। सवर्ण समाज के युवाओं की पहल पर ब्राह्मण क्षत्रिय और वैश्य समाज के अर्थ का संगठन के प्रमुख 67 पदाधिकारी की बैठक अभिनव कला समाज गांधी हाल प्रांगण में की गई। जिसमें राजपूत समाज की और से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ, श्री राजपूत करणी सेना, सर्व राजपूत समाज धार्मिक ट्रस्ट, राजपूत परिषद, युवा राजपूत सेना, महाराणा प्रताप यूथ ब्रिगेड के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं ब्राह्मण समाज की ओर से सर्व ब्राह्मण समाज, आध गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास, परशुराम महासभा, ब्राह्मण सेवा संगठन, परशुराम युवा सेना, सर्व ब्राह्मण युवा एकता संगठन, विप्र सेना, सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए वैश्य समाज की ओर से वैश्य महासम्मेलन, अ. भा. महेश्वरी महासभा, बिजासन क्षेत्र महेश्वरी समाज, जागडा पोरवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि आगामी 1 फरवरी रविवार को प्रातः 12:00 बजे राजवाड़ा चौक पर एकत्र होकर काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं ज्ञापन देंगे। वहीं करणी सेना के द्वारा आहूत इंदौर बंद को समर्थन दिया गया। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। प्रमुख मार्गदर्शन ब्राह्मण समाज से सुरेशजी शर्मा (काका) राजपूत समाज से विजयसिंहजी परिहार, वैश्य समाज से विकासजी डागा एडवोकेट ने दिया।
