
इंदौर
जगमगाती इस दिवाली को और रोशन करने के लिए बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाएगी। कलेक्टर श्रीमती सिंह बताया कि बचपन की दीवाली हर किसी के लिए सबसे खबसूरत यादों में से एक होती है। न किसी चीज का दिखावा, न बड़ी बड़ी तैयारियां, बस सच्ची खुशियां और मन भर के उत्साह रखते है। माँ के साथ दीवारें पोत ली,घर आंगन की सफाई में हाथ बंटा लिए और पिताजी के साथ बाजार जाकर नए कपड़े और पटाखे मिठाईयां खरीद लेने का आनंद सबसे बड़ी खुशी देता है।
अब कलेक्टर की दिवाली जिम्मेदारियों और सेवा की रोशनी से जगमगाती है। सेवा करते हुए परिवार से दूर रहकर भी जरूरतमंदों के साथ उनकी खुशियों में शामिल होना अलग एक अलग अहसास कराता है। जरूरतमंद बच्चों की छोटी-छोटी खुशियों से उनमें मुस्कुराहट देखना, अनमोल क्षण बन जाता है।
इस दिवाली को उन जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने का निर्णय किया। बड़वानी नगर में राम कुलेश्वर मंदिर के आसपास रहने वाले परिवारों और रूपनगर वार्ड के बच्चों के साथ मनाएगी। उनके लिए उन्होंने दिवाली किट तैयार किया है। जिसमें मिठाई और पटाखे, दीपक के साथ कुछ सामग्री प्रदान करेगी। इस बार की दिवाली कलेक्टर बड़वानी श्रीमती सिंह जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाएगी।
