
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल की खरीदना बंद नहीं करता है तो उसे बड़े टेरिफ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें व्यक्तिगत आश्वासन दिया है कि भारत ऐसा नहीं करेगा । ट्रंप ने इसे यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की मदद मानते हुए चेतावनी दी ।
यह बयान बुधवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप की उस अप्रत्याशित घोषणा के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा ।
हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया, गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उन्हें पिछले दिनों ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई किसी भी बातचीत की जानकारी नहीं है । जायसवाल ने आगे कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग पर चर्चा जारी है । लेकिन उन्होंने ट्रंप के इस दावे की पुष्टि नहीं की कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीद बंद करने पर सहमत हो गया है ।उन्होंने आगे कहा, “यूएस के साथ ऊर्जा संबंधों को गहरा करने पर लगातार बातचीत चल रही है ।
ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे वक्त में आई है, जब भारत को अमेरिका से भारी आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है. इस साल की शुरुआत में उन्होंने कपड़ा और दवाइयों सहित विभिन निर्यातो पर 50% टैरिफ़ लगा दिया था । ट्रंप ने कहा यदि भारत रूस से तेल ख़रीदता है तो टैरिफ़ और बढ़ोतरी की जा सकती है ।
